सूरतगढ़: छतरगढ़ रोड पर पिकअप जीप और बाइक की भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौत, पिकअप चालक फरार
सूरतगढ़-छतरगढ़ रोड़ पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर मारने वाली पिकअप जीप का चालक मौके से फरार हो गया। दोनों मृतकों के शवों का पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया। राजियासर थाना के हेडकांस्टेबल ने शाम को जानकारी दी। बताया कि इसे लेकर मृतक के ताऊ ने पिकअप चालक पर दुर्घटना कारित करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है।