लखीसराय: लखीसराय के डीटीओ कार्यालय के पास जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहनों की जांच की
सोमवार की अपराह्न 3 बजे लखीसराय डीटीओ कार्यालय के समीप जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि ने दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की जांच की. दो पहिया वाहनों में हेलमेट, ट्रिपल लोड एवं ड्राइविंग लाइसेंस की जांच किया गया तथा दोषी पाए गए बाइक चालकों से जुर्माना वसूला गया.इसके अलावा ओवरलोड यात्री वाहनों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किया गया.