शाजापुर से सारंगपुर की ओर जा रही एक स्कूटी को पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर सवार महेश शर्मा उनकी पत्नी बबली शर्मा और बेटी आराध्या शर्मा घायल हो गए। सभी घायल कृष्णा कॉलोनी, शाजापुर के निवासी हैं। जिन्हें थाना सुनेरा की डायल 112 के आरक्षक अभिषेक गुप्ता व पायलट महेंद्र सिंह जादौन द्वारा समय पर अस्पताल पहुंचाया गया