भीकनगांव नगर से लगभग 25 किलोमीटर दूर पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए समीपस्थ ग्राम सुंदरेल के जंगल से आठ आरोपियों को मुखबीर की सूचना पर धरदबोचा। जुआरियों के कब्जे से 65110 रुपए नगद , चार मोटरसाइकिल एवं 6 मोबाइलों के साथ ताश के पत्तों की गड्डियां बरामद कर जप्त की गई। फिलहाल मामले को विवेचना में लेकर 13 जूआ एक्ट में कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।