मंगलवार सुबह करीब 9 बजे गरोठ थाना क्षेत्र अंतर्गत बरडिया इस्तमुरार के पास एक यात्री बस पलटने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कृष्णा नामक यात्री बस भवानीमंडी से गरोठ की ओर आ रही थी, इसी दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी खा गई। हादसे में बस में सवार कई यात्रियों को चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे