मोकामा में बुधवार रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जब अपनी बेटी की शादी की तैयारियों के सिलसिले में घर आए सीआरपीएफ अधिकारी संजय कुमार सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को लगभग 6 बजे पूरे सम्मान के साथ किया गया।