बावड़ी: भोपालगढ़ सहित थानों में गूंजा वंदे मातरम्, राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पर पुलिस, छात्र और जनता ने दिखाया देशभक्ति का उत्साह
राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार सुबह तीनों थानों—भोपालगढ़, खेड़ापा और आसोप—में स्वदेशी संकल्प के साथ सामूहिक वंदे मातरम् कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन डिप्टी एसपी भूराराम खिलेरी के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें स्थानीय जनभागीदारी के साथ पुलिसकर्मियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।