हज़ारीबाग: ED जांच में खुलासा: इजहार अंसारी ने वाराणसी व धनबाद की मंडियों में ज्यादा कीमत पर बेचा था लिंकेज का 86568 टन कोयला
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हजारीबाग के चर्चित कोयला कारोबारी इजहार अंसारी को गिरफ्तार किया है. ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि इजहार अंसारी ने लिंकेज (सब्सिडी दर) का 86568 टन कोयला वाराणसी और धनबाद की कोयला मंडियों में ज्यादा कीमत पर बेचा था. जिसकी कीमत बाजार मूल्य 71 करोड़ रूपया है. ईडी की जांच से पता चला है कि इज़हार अंसारी ने कोयला लिंकेज नीति का दुरुपयोग किया है।