कोरांव थाना क्षेत्र के चांदी गांव में टीकर रजबहा नहर में एक ट्रैक्टर और थ्रेसर नियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत सवार अन्य लोग बाल बाल बच गए। उसके बाद ट्रैक्टर को क्रेन के द्वारा नहर से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर कहीं धान की थ्रेसर रिंग करने जा रहा था कि अनियंत्रित होकर नहर में ही पलट गया। ट्रैक्टर भटपुरवा गांव का है।