शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने क्षेत्र के विकास को लेकर सौगात देते हुए 50 बिस्तर के अस्पताल भवन और जनपद पंचायत भवन का भूमि पूजन किया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने जनप्रतिनिधी अधिकारी कर्मचारी की उपस्थितियों में वैदिक मंत्र उच्चारण के बाद भूमि पूजन किया ।