उज्जैन का हृदय स्थल गोपाल मंदिर से महाकाल चौराहे तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण के टेंडर जारी होते ही विरोध की लहर दौड़ गई है। रहवासी महासंघ के आह्वान पर सोमवार को सराफा, पटनी बाजार, बर्तन बाजार और गुदरी बाजार के व्यापारियों ने अपना कारोबार पूर्णतः बंद रखा।व्यापारियों का तर्क है कि यदि रोड चौड़ी की गई, तो उनकी दुकानें और पुश्तैनी कारोबार पूरी तरह ठप हो जाएंगे।