चिकित्सा जगत के एक समर्पित व्यक्तित्व डॉ ओपी चौधरी के आकस्मिक निधन पर शनिवार को दोपहर 12 बजे बहरागोड़ा सीएचसी में शोक की लहर दौड़ गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उत्पल मुर्मू के नेतृत्व में अस्पताल परिसर में एक विशेष शोक सभा आयोजित की गई, जहाँ स्वास्थ्य कर्मियों की आँखें नम दिखीं।वहीं शोक सभा का प्रारंभ डॉ चौधरी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।