मंडियों में बाजरा की आवक में एकाएक तेजी आई है और किसान तीन लाख 70 क्विंटल से अधिक बाजरा लेकर मंडी आ चुके हैं। हालांकि बाजरा की खराब गुणवत्ता के कारण सरकारी खरीद शुरू भी नहीं हो पाई है और प्रावइेट खरीद में तीन लाख क्विंटल से अधिक बाजरा खरीदा जा चुका है। जिले में सबसे अधिक बाजरा लेकर किसान दादरी मंडी पहुंचे हैं।