अम्बाला: अंबाला शहर में उत्तर भारत का इकलौता मंदिर, जहाँ माँ का स्नान दूध से होता है
Ambala, Ambala | Sep 24, 2025 अंबाला शहर स्तिथ मां दुखभंजनी मंदिर उत्तर भारत का एक ऐसा मंदिर है जिसमे तीसरे नवरात्रे के दिन मां का दूध से स्नान करवाया जाता है। आज सुबह से भी मंदिर में भक्तो का तांता लगा हुआ है और सुबह से लोग मां का दूध स्नान करवाने आ रहे है, ऐसी मान्यता है की जो भी महिला आज के दिन मां का दूध स्नान करवाती है उसे "दूधो नहाओ पुतो फलों" का आशीर्वाद प्राप्त होता है।