बाबई: शनिचरा मोहल्ला निवासी नाबालिग किशोरी की करंट लगने से हुई मौत, पुलिस ने मर्ग किया कायम
सोमवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिचरा मोहल्ला में रहने वाली नाबालिक किशोरी अपने खेत में काम कर रही थी उसी दौरान बिजली का तार टूट कर खेत में गिर गया। जिससे नाबालिक किशोरी करंट की चपेट में आ गई। परिजन घायल अवस्था में नाबालिक किशोरी को माखननगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।