रूड़की: सालियर गांव निवासी एक व्यक्ति पर ईट मंगवा कर पैसे नहीं देने का आरोप, मामले की जांच में जुटी पुलिस
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस को ढंडेरा निवासी एहसान नाम के व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि वह ट्रैक्टर ट्राली से ईंट ढुलाई का कार्य करता है। आरोप है कि सालियर निवासी एक व्यक्ति के द्वारा उनसे 4000 ईट मंगाई गई थी। आरोप है कि ईंट पहुंचा देने के बाद आरोपी व्यक्ति पैसे देने से मना कर रहा है। पुलिस ने आज बातचीत में बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।