पटना ग्रामीण: छठ महापर्व का नहाय-खाय से हुआ आरंभ, जेपी सेतु गंगा घाट समेत कई घाटों पर व्रतियों ने की भगवान भास्कर की पूजा
राजधानी में छठ पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। लगभग सभी घाटों पर छठ पूजा की तैयारियां पूरी हो गई है। मंगलवार से छठ पूजा नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। इस मौके पर छठ व्रतियों ने सुबह 6 बजे से ही राजधानी पटना के जेपी सेतु गंगा घाट समेत कई घाटों पर गंगा में स्नान कर भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की।