हाटा: नारी शक्ति की मिसाल: कुशीनगर की संजना बेटियों और महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो सिखा रही हैं
कुशीनगर की संजना ने संघर्ष को अपनी ताकत बना लिया। पिता की बीमारी और गरीबी के बावजूद उन्होंने ताइक्वांडो सीखा और अब बच्चियों व महिलाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बना रही हैं। उनकी मेहनत ने समाज की सोच बदल दी है। संजना आज नारी सशक्तिकरण की जीती-जागती मिसाल बन चुकी हैं।