बिशुनपुर प्रखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहरी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।इस मौसम का सबसे बुरा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है।जिन्हें हाड़ कंपाने वाली ठंड में स्कूल जाना पड़ रहा है।विजिबिलिटी कम होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है और लोग अलाव के सहारे दिन काटने को मजबूर हैं।वंही इधर प्रशासन के द्वारा भी विशेष एतिहात बरतने के निर्देश दिया है।