अम्बाला: किसानों के रेल रोको के चलते अंबाला के कई ट्रेनें रद्द
Ambala, Ambala | Apr 27, 2024 किसान आंदोलन के चलते रेलवे पर असर पड़ रहा है। रेलवे ने 28 अप्रैल तक 73 ट्रेनों को कैंसिल किया है। यही नहीं, कई अन्य ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए तो कई ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेट करना पड़ा। वहीं, शंभू बॉर्डर बंद होने की वजह से अंबाला के व्यापारियों को भी खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है।