अम्बाला: सीआईए 2 ने दबाव डालकर पैसे ऐंठने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन आरोपी किए गिरफ्तार
Ambala, Ambala | Apr 27, 2024 बीती 25 अप्रैल को थाना महेशनगर में दर्ज दबाव डालकर पैसे ऐंठने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सीआईए 2 ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने 22 अप्रैल से 25 अप्रैल के दौरान लड़ाई झगड़ा करते हुए दबाव डालकर रकम ऐंठ ली थी।