बदनावर: कोद बिडवाल मार्ग पर,पंप पर डकैती डालने बैठे ,8 बदमाशो को, घेराबंदी कर पकड़ा,थाना प्रभारी रामसिंह राठौर ने दी जानकारी।
Badnawar, Dhar | Aug 26, 2024 कानवन पुलिस ने पेट्रोल पंप लुटने की योजना बना रहे बदमाशो के गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए बदमाशों ने अन्य चोरीयां भी कबूली है। टीआई रामसिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना मिली थी कि ग्राम कोद के पास स्थित पेट्रोल पंप पर बदमाश डकैती की योजना बना रहे हैं।पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपियों को धरदबोचा है।