मैनपुरी: घिरोर क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप।
घिरोर क्षेत्र के ग्राम फतेह निवासी रोशनी पत्नी बृजमोहन की संदिग्ध स्थिति में सोमवार की दोपहर को मृत्यु हो गई। वही पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परी जिन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि लगातार ससुराल पक्ष उन्हें गुमराह करता रहा और सही सूचना नहीं दी। सच्चाई क्या है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।