छपरा: आपसी विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, दो लोग हिरासत में
सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति सलीम की चाकू गोद कर तीन लोगों ने हत्या कर दिया है. गंभीर स्थिति में मढ़ौरा अस्पताल से सदर अस्पताल डॉक्टरों ने रेफर किया जहां सदर अस्पताल डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि भगवान बाजार थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.