प्रतापपुर: प्रतापपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित
सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे प्रतापपुर क्षेत्र में अचानक हुई झमाझम बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे बाजारों में भीड़ कम नजर आई। राहगीरों को बारिश से बचने के लिए इधर-उधर शरण लेनी पड़ी।