धमतरी: रुद्री पुलिस ने भारी मात्रा में महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
रुद्री थाना से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गंगरेल क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब का विक्रय कर रहा है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी का रेड कार्रवाई किया। इस दौरान आरोपी को अवैध रूप से महुआ शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ा। जिसके कब्जे से 35 लीटर देसी महुआ शराब जब्त की गई है।