मांगरौल: भाजपा सरकार की विफलताओं को लेकर मांगरोल ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने उपखंड कार्यालय पर राज्यपाल के नाम SDM को दिया ज्ञापन
Mangrol, Baran | Aug 2, 2024 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राजस्थान की भाजपा सरकार द्वारा की जा रही अघोषित बिजली कटौती तथा बिजली की दरों में वृद्धि व पेयजल उपलब्ध करवाने में विफल रहने तथा प्रदेश में बेपटरी कानून व्यवस्था के कारण फैली अराजकता के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन व नारेबाजी कर राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया