सहसवान: कोल्हाई गांव में लगाया गया नया ट्रांसफार्मर, 11 दिन से फूंका हुआ था ट्रांसफार्मर
मुजरिया विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत गांव कोल्हाई में 11 दिन से ट्रांसफार्मर फूंका हुआ था। लोगों की शिकायत के बावजूद भी ट्रांसफार्मर को विद्युत विभाग द्वारा नहीं लगाया गया था। वहीं मामले को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया गया जिस पर अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए तीन दिन बाद नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया है। जिससे गांव के लोगों में खुशी का माहौल है।