बरवाला: पिंजौर के एचएमटी के पास से पुलिस ने 48 बोतल अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा, मामला दर्ज
रविवार को शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम के द्वारा एक व्यक्ति को अवैध शराब की 48 बोतल सहित पकड़ा गया है। पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर आरोपी को पुलिस के द्वारा पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पिंजौर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।