बरेली: हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज के बाद थाने में शिकायत दर्ज
Baraily, Raisen | Sep 26, 2025 बरेली थाना क्षेत्र में 17 सितंबर की रात तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ग्राम गुरारिया निवासी यशवंत पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिर, पैर और पीठ में चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से पहले बरेली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया। शुक्रवार को इलाज उपरांत आने पर थाने में रिपोर्ट की।