पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन पर कोयला व्यापारी का एक हैंडलर 50 लाख रुपए कैश के साथ पकड़ा गया
रविवार की रात राजधानी के पटना जंक्शन स्थित प्लेटफार्म नंबर 1 से आरपीएफ की टीम ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से उतरे एक हैंडलर से 50 लाख रुपये से भरा एक सूटकेस जब्त किया है। इसके बाद हैंडलर और पैसों को लेकर आरोपी से पूछताछ हुई। हैंडलर ने अपना नाम बजरंग ठाकुर बताया है। बजरंग से सख्ती से पूछताछ हुई तो पता चला कि यह पैसा झारखंड के कोयला व्यापारी पवन ठाकुर का है।