पटना ग्रामीण: पूर्व मंत्री तेजप्रताप के आवास में जलजमाव, X पर वीडियो शेयर कर लिखा-विधायक के आवास का ये हाल तो जनता के हालात कैसे होंगे
पूर्व मंत्री तेज प्रताप के सरकारी आवास में बारिश के बाद जलजमाव हो गया है। सोशल मीडिया X वीडियो शेयर कर उन्होंने नाराजगी जतायी है। तेजप्रताप ने लिखा कि 26 स्ट्रैंड रोड में मुझे रहने के लिए जो सरकारी आवास दिया गया है उसका हाल देखिए, कुछ ही घंटों की बारिश में स्थिति दयनीय बन चुकी है। विधायक के आवास का ये हाल है तो जनता के हालात कैसे होंगे, आप खुद सोच सकते हैं।