पटना ग्रामीण: BPSC ऑफिस के बाहर शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज : TRE-3 में वन कैंडिडेट वन रिजल्ट जारी करने की कर रहे थे मांग
बीपीएससी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर सोमवार को पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। TRE-3 (शिक्षक भर्ती परीक्षा) में वन कैंडिडेट वन रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी बीपीएससी दफ्तर के बाहर पहुंचे थे। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता दिलीप कुमार को हल्की चोटें आई हैं।