झांसी: झांसी में त्योहार पर दुल्हन की तरह सजे बाजार, चांदी, पीतल और तांबा के बढ़े दामों ने कम किया उत्साह
झांसी में छोटी दीपावली पर शहर के बाजार गुलज़ार हो गए। सर्राफा बाजार, मानिक चौक, जवाहर चौक के व्यापारियों ने ग्राहकों के लिए पूरा बाजार सजा दिया। रविवार को यहां भीड़ भी खूब रही। लोगों ने पूजा के लिए बर्तन, चांदी और सोने के सिक्के खरीदे। हालांकि, दुकानदारों का उत्साह कम देखने को मिला।