सासाराम: महाबोधि एक्सप्रेस का क्लोन ट्रेन हुआ शुरू, सासाराम में यात्रियों को होगी सहूलिया
Sasaram, Rohtas | Jun 14, 2024 यात्रियों के सहूलियत के लिए गया- डीडीयू रेल खंड से होकर महाबोधि एक्सप्रेस की क्लोन ट्रेन रेलवे ने शुक्रवार से शुरू की है। गाड़ी संख्या 02397/ 02398 गया आनंद विहार- गया सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। यह क्लोन ट्रेन शनिवार को अप में गया से तो डाउन में रविवार को आनंद विहार दिल्ली से नहीं चलेगी।