कमतौल निवासी 28 वर्षीय निशांत भारद्वाज की दर्दनाक मौत बुधवार को दिन के करीब 10.30 बजे सड़क हादसे में हो गयी। बताया गया है कि घटना कमतौल थाना से सटे मधुबनी जिला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के मेघवन गांव में एसएच 75 पथ पर घटी। प्राप्त जानकारी के अनुसार निशांत बाइक से बसैठा की तरफ से कमतौल आ रहा था और ट्रक कमतौल की तरफ से बसैठा की और जा रहा था तब दुर्घटना हुआ