दमोह हिंडोरिया पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कार MP 20 ZB 2224 से 90 लीटर देसी मसाला शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर बिल्थरा शराब दुकान के पास पुलिस ने कार की डिक्की से 10 कार्टून में रखी 500 पाव शराब बरामद की। आरोपी दानिश खान (दमोह) और प्रकाश राठौर (खंडवा) को गिरफ्तार कर करीब 4.52 लाख रुपए की शराब व कार जप्त।