मोठ: ग्राम पुरा टेहरका के समीप हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सबार गंभीर रूप से घायल , प्राथमिक उपचार के बाद किया मेडिकल कॉलेज
Moth, Jhansi | Jan 17, 2024 एरच थाना के ग्राम पुरा टेहरका के पास दो बाइको की भिड़ंत हुई है इस भिड़ंत में 48 वर्षीय ससुर घनश्याम, 45 वर्षीय सास पुष्पा ,25 वर्षीय बहू वर्षा घायल हो गई, घायल के भतीजे मुकेश कुमार ने बताया कि उनके चाचा चाची और बहू गढ़वई बहू के मायके की रिश्तेदारी में गमी में गए थे, जहां से लौटकर वह वापस अपने घर आ रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया वहीं चिकित्सकों द्वारा घायल घनश्याम को मेडिकल कॉलेज रेफर किया।