हज़ारीबाग: विष्णुगढ़ में दरिंदगी: 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद पत्थर से कूचकर हत्या, इलाके में उबाल
विष्णुगढ़ में दरिंदगी: 11 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद पत्थर से कूचकर हत्या, इलाके में भारी उबाल। थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली जघन्य घटना सामने आई है। रामनवमी का मंगला जुलूस देखने गई 11 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर दरिंदों ने पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।