बिल्हौर: बिल्हौर की किदवई नगर की महिला पति से नाराज होकर रेलवे ट्रैक पर बैठी, जीआरपी ने समझा कर हटाया
बिल्हौर कस्बे के किदवई नगर की रहने वाली गुलफशा घरेलू विवाद के बाद रेलवे ट्रैक पर जा बैठी ।पति से घर खर्चों को लेकर उनकी कहा सुनी हुई थी जीआरपी पुलिस ने महिला को पटरियो पर बैठे हुए देखा तो तुरंत हटाया पुलिसकर्मियों ने गुरुवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि महिला के पति और परिजनों को मौके पर बुलाया गया और आगे विवाद न करने की हिदायत दी गई और महिला को उनकेसाथ भेज दिया