कोल: गांधीपार्क में एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान हुई मौत, परिजनों ने की शिनाख्त, पुलिस ने PM कराकर शव सौंपा
यूपी के जिला अलीगढ़ में सोमवार की सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक की जोरदार भिड़ंत में चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसकी उपचार के दौरान जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। हादसे की खबर पर परिजन लुधियाना से अलीगढ आ गए और मृतक की शिनाख्त की। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव ले गए। हादसा गांधी पार्क थाना इलाके में हुआ था।