जगाधरी: औरंगाबाद पुल के पास से लिफ्ट लेने के बहाने दो लड़कों ने टेम्पू चालक के डैशबोर्ड से उड़ाए ₹43,000 मामला दर्ज
रामकुमार ने बताया वह यहां पर कोई सामान लेने आया था। वापस लौट रहा था तो विश्वकर्मा चौक पर दो लड़कों ने उसे लिफ्ट मांगी। जिन्होंने उसके टेम्पो के डैशबोर्ड से ₹43,000 चोरी कर लिए। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।