जगाधरी: रादौर के एसडीएम कार्यालय के पास बनी दुकान की दीवार तोड़कर वेल्डिंग सेट के साथ मोटर भी हुई चोरी मामला दर्ज
अंकुश ने जानकारी देते बताया कि उसकी अपनी मोटर ठीक करने की दुकान है। ऐसे में कोई रात के समय चोर दीवार तोड़कर उसमें रखे हुए वेल्डिंग सेट के साथ मोटर और तांबे को चोरी कर अपने साथ ले गया। सुबह जब वो दुकान पर पहुंचा तो उसे पता लगा। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।