मंझनपुर: भाजपा स्थापना दिवस की तैयारी तेज, मंझनपुर में जिला कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को दिए गए दिशा-निर्देश
भारतीय जनता पार्टी के आगामी 06 अप्रैल स्थापना दिवस को लेकर मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में बुधवार को लगभग 2 बजे जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।