बदायूं: DM कार्यालय में दुष्कर्म के आरोपी ने झूठा मुकदमा लिखाने का आरोप लगाते हुए विषाक्त पदार्थ खाया, हालात गंभीर
Budaun, Budaun | Sep 16, 2025 बदायूं के थाना उघैती क्षेत्र के छिबऊकला के रहने वाले जीतेश गुप्ता पुत्र लक्ष्मी नारायण गुप्ता दुष्कर्म का झूठा मुकदमा लिखने का आरोप लगाते हुए डीएम कार्यालय पहुंचकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। DM कार्यालय में उस समय डीएम साहब नहीं थे। उसका भाई वीडियो बना रहा था। जिसको पुलिस ने छीनने की भी कोशिश की। फिलहाल पुलिस ने जीतेश गुप्ता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।