लुणी: पीपरली के तेजालिया मामा जी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न।
Luni, Jodhpur | Feb 23, 2024 समाज सेवी एवं पीपरली सरपंच प्रतिनिधि नाथूसिंह चौहान ने बताया कि,कस्बे की सरहद पर स्थित मामाजी के ओरण में आचार्य विद्वान पंडित उपेंद्र प्रसाद धुधांडा के सानिध्य में मां आशापुरा तथा वीरमदेव मामाजी की प्राण प्रतिष्ठा कर स्वर्ण कलश एवं अमर ध्वजा स्थापित की गई।इस अवसर पर महाप्रसादी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान कई गांवो के ग्रामीण मौजूद रहे।