पालीगंज: सिकरिया गांव के पास बाइक से गिरकर एक महिला हुई घायल
पालीगंज के सिकरिया गांव के पास बाइक से गिरकर एक महिला घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए लोगों के सहयोग से निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां घायल महिला का इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक महिला बाइक पर सवार होकर कहीं जा रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार में बाइक होने के कारण महिला सड़क पर गिर गयी। जिसे घायल महिला रानी देवी बताई जा रही है।