सूरजपुर: मुख्यालय सूरजपुर के रंगमंच में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, निकाली गई रैली
आज सूरजपुर जिला मुख्यालय के रंगमंच में विश्व आदिवासी दिवस पर जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे समस्त आदिवासी समुदाय के पदाधिकारी, जनसमुदाय सहित प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी शामिल हुए। वहीं जिला मुख्यालय पर विभिन्न आदिवासी संगठनों ने संयुक्त रूप से रैली निकाली।