जमुआ: जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी ने खाद्यान्न गोदाम का निरीक्षण किया, दुर्दशा उजागर कर सुधार के निर्देश दिए
Jamua, Giridih | Sep 15, 2025 जमुआ प्रखंड मुख्यालय स्थित खाद्यान्न गोदाम का सोमवार 5 बजे विधायक डॉ. मंजू कुमारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम की दुर्दशा उजागर हुई। गंदगी से भरे गोदाम में सरकार द्वारा जनता के लिए भेजा गया अनाज भी लापरवाही के कारण खराब हालत में पड़ा मिला। इस पर नाराजगी जताते हुए विधायक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया।