कुचामन सिटी: कुचामन पुलिस ने नशे के व्यापार के खिलाफ चलाया खात्मा अभियान, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
नशे के व्यापार को लेकर कुचामन पुलिस ने खात्मा अभियान चलाया एवं दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ चिट्ठा हीरोइन के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने प्रकरण में आरोपी रामनिवास एवं सुमेर को गिरफ्तार किया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।